
Trinetra Warrior
"क्या होता है जब एक शक्तिहीन माना जाने वाला लड़का, ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति का मालिक बन जाता है? सूर्यवंशी कुल का वो कलंक, जिसे अपनों ने मरने के....
"क्या होता है जब एक शक्तिहीन माना जाने वाला लड़का, ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति का मालिक बन जाता है? सूर्यवंशी कुल का वो कलंक, जिसे अपनों ने मरने के लिए जंगल में छोड़ दिया, अब मौत के साए से लौट आया है... पर इस बार उसकी आँखों में वो राज़ है, जिसे देवता भी देखने से डरते हैं!" वाराणसी के सूर्यवंशी साम्राज्य के राजकुमार शिवांश को उसके अपने ही भाई और पिता ने 'शक्तिहीन' कहकर अपमानित किया और महल से बाहर फेंक दिया। लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। 'काल-वन' की रहस्यमयी गुफा में शिवांश की मुलाकात 'अनंत' से होती है—एक दस लाख साल पुराना नाग, जो उसे देता है 'नील-त्रिनेत्र' (The Azure Spirit Eyes)। अब शिवांश के पास ऐसी दृष्टि है जो दीवारों के पार देख सकती है, मन को पढ़ सकती है और बिना छुए दुश्मनों की रूह कांप सकती है। लेकिन ऋषिकुल एकेडमी का रास्ता आसान नहीं है। वहाँ उसे ईशानी जैसी शक्तिशाली योद्धाओं और रणवीर जैसे दुश्मनों का सामना करना है। क्या शिवांश अपनी पहचान छुपाकर दुनिया का सबसे महान योद्धा बन पाएगा? क्या वो अपने अपमान का बदला सूर्यवंशी कुल से ले पाएगा? जानने के लिए सुनिए त्रिनेत्र योद्धा एक ऐसी महागाथा, जहाँ हर कदम पर धोखा है और हर आँख में एक राज़!