
Romance of Rajasthan
अभिमन्यु सिंह जोधा , सोशल मीडिया का स्टार हिस्ट्री टीचर ,ओर राजस्थान में राजघराने का रॉयल राजपूत लड़का...ओर दूसरी तरफ़ आस्था राठौड़...एक जीनियस सॉफ्टवेयर इंजीनियर...ओर एक मिडिल क्लास राजपूत फैमिली....
अभिमन्यु सिंह जोधा , सोशल मीडिया का स्टार हिस्ट्री टीचर ,ओर राजस्थान में राजघराने का रॉयल राजपूत लड़का...ओर दूसरी तरफ़ आस्था राठौड़...एक जीनियस सॉफ्टवेयर इंजीनियर...ओर एक मिडिल क्लास राजपूत फैमिली की प्यारी ओर मासूम लड़की । दो राजपूत परिवार , दो बिल्कुल अलग दुनिया….और एक ऐसी प्रेम कहानी, जो रिश्तों की नई इबारत लिखने वाली है। राजस्थान की शाही हवेलियों, परंपराओं और राजपूती आन-बान-शान के बीच शुरू होती है एक खूबसूरत कहानी— आस्था राठौड़ और अभिमन्यु सिंह जोधा की। आस्था राठौड़… अजमेर में पली-बढ़ी आस्था राठौड़… एक प्यारी, मासूम और चुलबुली लड़की है। मध्यमवर्गीय राजपूत परिवार से आने वाली आस्था के लिए उसका परिवार ही उसकी पूरी दुनिया है। लेकिन उसकी इस छोटी-सी दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है, जिसने बिना किसी आहट के उसके दिल में अपनी एक खास जगह बना ली है। वो था— अभिमन्यु सिंह जोधा । एक शानदार हिस्ट्री टीचर, जिसकी पढ़ाने की शैली और व्यक्तित्व ने उसे सोशल मीडिया का स्टार बना दिया था। उसकी आवाज सुनने के लिए हजारों लोग बेताब रहते थे और उसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियों के बीच होड़ लगी रहती थी। लेकिन आस्था को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि जिस शख्स से वह चुपचाप प्यार कर बैठी है… वह कोई आम इंसान नहीं, बल्कि हजारों दिलों की धड़कन है। आस्था के दिल में प्यार कब जन्म ले चुका था, उसे खुद पता नहीं चला। मगर उसने अपने इस राज को सबसे छिपाकर रखा।आस्था का प्यार खामोश है… क्योंकि अभिमन्यु को अभी तक इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं कि कोई उसके लिए अपना दिल हार चुका है। लेकिन किस्मत ने शायद दोनों के लिए कुछ और ही सोचा था । अभिमन्यु को आस्था के दिल की बात पता चल जाती है। क्या अभिमन्यु उसके प्यार को समझ पाएगा? क्या उसकी जिंदगी में भी आस्था के लिए कोई खास जगह बन पाएगी ? और सबसे बड़ा सवाल… जब इन दोनों की प्रेम कहानी उनके परिवारों तक पहुंचेगी, तब क्या होगा? क्योंकि यह सिर्फ दो दिलों की कहानी नहीं है… यह कहानी है दो राजपूत परिवारों के सम्मान, परंपराओं, रिश्तों और प्यार के उस इम्तिहान की, जहां एक तरफ दिल होगा और दूसरी तरफ परिवार की उम्मीदें। जब दोनों पारंपरिक राजपूत परिवार आमने-सामने आएंगे शादी के रिश्ते के लिए … तब क्या होगा? क्या अभिमन्यु आस्था के छुपे हुए प्यार को जान पाएगा? क्या आस्था अपने दिल की बात अभिमन्यु से कह पाएगी? या फिर परिवार की परंपराएं और रिश्तों की उलझनें इस मोहब्बत के रास्ते में दीवार बन जाएंगी? जानने के लिए सुनिए “Romance of Rajasthan”… सिर्फ Pocket FM पर।