
Beast Tamer - Weakest One
एक ऐसी कुलीन बीस्ट-टेमिंग एकेडमी, जहाँ खानदानी खून, अलौकिक जानवर और महलों की सियासत ही जिंदगी और मौत का फैसला करती है... वहाँ विशाल मेहरा को इतिहास का सबसे बड़ा....
एक ऐसी कुलीन बीस्ट-टेमिंग एकेडमी, जहाँ खानदानी खून, अलौकिक जानवर और महलों की सियासत ही जिंदगी और मौत का फैसला करती है... वहाँ विशाल मेहरा को इतिहास का सबसे बड़ा मजाक मान लिया गया—एक आम, गरीब लड़का जिसके पल्ले एक सड़ा हुआ, बेकार Spore पड़ा था। सुनहरे शेरों, फौलादी गैंडों और जहरीले कोबरा जैसे खूंखार दरिंदों से घिरे होने के बावजूद, विषाल के पास न कोई रईस घराने की बैसाखी थी और न ही तबाही मचाने वाला कोई जादुई Mana। उसके पास था तो बस एक शातिर, विश्लेषणात्मक दिमाग, खूनी शारीरिक ट्रेनिंग और कभी सिर न झुकाने की फौलादी जिद। अपनी गरिमा के लिए लड़ते सीधे-सादे साथियों और अपनी आजादी के लिए बगावत पर उतरी एक कुलीन लड़की के साथ मिलकर, विशाल उस झूठी सामाजिक व्यवस्था की चूलें हिलाना शुरू कर देता है। रईस सोचते थे कि खानदानी खून ही मुकद्दर तय करता है... विशाल उन्हें सिखाने आया है कि घमंड की कीमत खून से चुकानी पड़ती है।