Pocket FM
Log in
Wedding of the Deal

Wedding of the Deal

283.5K Plays
Star icon
Star icon
4.7
|211
Romance
Young Adult

ये कहानी है नैना और देव मलहोत्रा की – एक ऐसी कागजी शादी की, जो सिर्फ कागजों पर लिखी गई थी, लेकिन कब दिल ने चुपके से एक-दूसरे का नाम....

ये कहानी है नैना और देव मलहोत्रा की – एक ऐसी कागजी शादी की, जो सिर्फ कागजों पर लिखी गई थी, लेकिन कब दिल ने चुपके से एक-दूसरे का नाम लिख लिया, पता ही नहीं चला। एक दिखावटी रिश्ता कब सच्चे प्यार की मिसाल बन गई। ये वही कहानी है, जहां शर्तें सिर्फ नैना के लिए बनी थीं – कोई उम्मीद नहीं, कोई वादा नहीं, बस एक सौदा। देव मलहोत्रा – जो the सिल्क सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज का सीईओ है। शहर की सबसे ऊंची इमारत में बैठा वो शख्स, जिसके एक इशारे पर करोड़ों का सौदा हो जाता है। वो शख्स जिसकी एक झलक पर दिल धड़क जाए – बाहर से देखो तो वो परफेक्ट हैंडसम मैन है– काले बाल, गहरी आंखें, और वो बॉडी जो जिम की मेहनत की कहानी कहती है। लेकिन अंदर से? वो पूरी तरह खाली है। देव कभी हंसता नहीं। उसकी जिंदगी बस काम की मीटिंग्स, कॉफी की मग, और रात की तन्हाई तक सिमट गई है। इमोशंस उसके लिए बस एक शब्द हैं – कोई मतलब नहीं। वो किसी की भावनाओं को समझना तो दूर, अपनी ही भावनाओं से दूर भागता है। प्यार? शादी? उसके लिए ये सब धोखे हैं, क्यों? क्योंकि बचपन में उसने अपनी मां को टूटते देखा था। एक खुशहाल परिवार, जहां पिता की बेवफाई ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। मां के आंसू देव के दिल में हमेशा के लिए बस गया। उसने कसम खाई थी कि कभी किसी लड़की को अपने करीब नहीं आने देगा, कभी किसी से प्यार नहीं करेगा। लेकिन किस्मत की अपनी योजनाएं होती हैं। दादाजी की जिद – वो बुजुर्ग जिन्होंने कंपनी की नींव रखी थी – उन्होंने देव को मजबूर कर दिया।अरबों की संपत्ति दांव पर थी। मजबूरन देव ने एक नकली शादी का फैसला लिया – बस दिखावा, कोई असली रिश्ता नहीं। और फिर आती है नैना – वो लड़की जो गरीबी की सड़कों पर भी फूलों की तरह खिलती थी। छोटे से घर में, जहां पैसा कम था लेकिन खुशियां भरपूर। नैना हमेशा मुस्कुराती रहती, जैसे दुनिया की हर मुश्किल उसके लिए एक चुनौती हो। वो सपने देखती थी – एक सफल फैशन डिजाइनर बनने के। रातों को स्केचबुक में रंग भरती, कपड़ों की डिजाइंस बनाती, और सोचती कि एक दिन उसका नाम बड़े-बड़े फैशन शोज में गूंजेगा। लेकिन जीवन की राह कभी सीधी नहीं होती। एक भयानक बाइक एक्सीडेंट ने सब उजाड़ दिया। माता-पिता चले गए – वो लोग जो नैना की दुनिया थे। अचानक सब कुछ बदल गया। सपने टूट गए, और नैना अकेली रह गई। लेकिन सबसे बुरा था वो पैनिक अटैक जो उसे अचानक आते। सांसें रुक जातीं, दिल धड़कता तेज, और दिमाग में अतीत की झलकियां – कोई पुराना हादसा, जिसकी यादें धुंधली थीं। वो नहीं जानती थी कि वो डर कहां से आता है – बस इतना पता था कि अंधेरा उसे घुटन देता है, तंग जगहें उसे चीखने पर मजबूर कर देतीं। माता-पिता की मौत के बाद हालात ऐसे बने कि नैना को देव की नकली शादी के लिए हां कहनी पड़ी। क्योंकि उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा। ये सौदा था – पैसे के बदले एक दिखावटी रिश्ता। लेकिन देव उसे नफरत की नजरों से देखता। लड़कियों से चिढ़ थी उसे । वो नहीं चाहता था कि कोई उसके इतने करीब आए। लेकिन दादाजी और परिवार के सामने सब कुछ असली दिखाना था। वरना अरबों की संपत्ति हाथ से निकल जाती। लेकिन घर की चारदीवारी में उसका गुस्सा फूटता। देव नैना को हर्ट कर देता। और नैना? वो सब सह लेती। चुपचाप, आंखें झुकाकर। क्योंकि यही डील थी। लेकिन नैना की जिंदगी में एक रोशनी थी – आयान जोशी, उसका एकमात्र दोस्त। आयान – वो लड़का जो हमेशा उसके साथ खड़ा रहता। नैना उसके साथ खुलकर बातें करती, हंसती, मजाक करती। लेकिन आयान के दिल में कुछ और था। वो नैना को चुपके से पसंद करता था । अब सवाल ये है – इस कहानी में क्या-क्या मोड़ आएंगे? क्या देव का वो पत्थर सा दिल कभी पिघलेगा? क्या वो समझ पाएगा कि नैना की चुप्पी में कितना दर्द छिपा है? क्या वो कभी नैना को गले लगाकर कहेगा, "मैं गलत था, प्यार कमजोरी नहीं, ताकत है"? या फिर गुस्से में सब कुछ और बर्बाद कर देगा? नैना किसे चुनेगी? उस ठंडे दिल वाले पति को, जिसने अनजाने में उसे सबसे ज्यादा तकलीफ दी, लेकिन जिसकी आंखों में अब थोड़ी सी चमक दिखने लगी है? या उस सच्चे दोस्त को, जो बिना कहे हमेशा उसके साथ खड़ा रहा? ये कहानी सिर्फ प्यार की नहीं – ये उन टूटे दिलों की है जो फिर से जुड़ना सीखते हैं। देव के बचपन के जख्म, नैना के अतीत के राज, और आयान की अनकही मोहब्बत – सब मिलकर एक तूफान खड़ा करेंगे। नैना के अतीत का वो हादसा क्या था? तो बने रहिए इस इमोशनल रोलरकोस्टर के साथ। क्योंकि कुछ रिश्ते कागज पर शुरू होते हैं, लेकिन दिल में हमेशा के लिए बस जाते हैं। ये कहानी नहीं, एक सफर है – प्यार का, दर्द का, और उम्मीद का। जानने के लिए कि नैना किसे अपना जीवनसाथी चुनेगी, पढ़ते रहिए... क्योंकि अंत में, प्यार हमेशा जीतता है, लेकिन कैसे? वो तो कहानी बताएगी।