
His Forced Marriage
एक रात, जोधपुर की एक हवेली में, एक घूँघट में बैठी दुल्हन का सामना एक ऐसे शख्स से होता है जो उसे अपनी पत्नी मानने से इनकार करता है। रुद्र्रांश,....
एक रात, जोधपुर की एक हवेली में, एक घूँघट में बैठी दुल्हन का सामना एक ऐसे शख्स से होता है जो उसे अपनी पत्नी मानने से इनकार करता है। रुद्र्रांश, जिसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई है, अपनी नई दुल्हन ख्वाइश को देखते ही नफरत से भर जाता है। वह उसे छोड़कर गोवा चला जाता है, अपनी पुरानी प्रेमिका अनुष्का के पास, यह मानते हुए कि यह शादी सिर्फ एक मजबूरी है और इसका कोई भविष्य नहीं। लेकिन ख्वाइश, अपने पिता की इज्जत बचाने के लिए, इस रिश्ते को निभाने का फैसला करती है, भले ही उसका पति उसे स्वीकार न करे। तीन महीने बाद, ख्वाइश की पायल की आवाज़ रुद्र्रांश को वापस जोधपुर खींच लाती है, एक ऐसी आवाज़ जो उसे सुकून देती है, पर वह इस एहसास को मानने से इनकार करता है। क्या रुद्र्रांश कभी ख्वाइश को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करेगा, या यह जबरन शादी हमेशा एक बोझ बनकर रहेगी?