
Mr. Wonder
साल 3026… हजारों साल की वैज्ञानिक तरक्की और जीन टेक्नोलॉजी ने इंसान और जानवरों के बीच एक नया रिश्ता बना दिया है। अब हर इंसान की पहचान सिर्फ उसकी ताकत से....
साल 3026… हजारों साल की वैज्ञानिक तरक्की और जीन टेक्नोलॉजी ने इंसान और जानवरों के बीच एक नया रिश्ता बना दिया है। अब हर इंसान की पहचान सिर्फ उसकी ताकत से नहीं, बल्कि उसके साथ खड़े एक बॉन्डेड मैजिकल पार्टनर से होती है। कोई अपने साथ आसमान चीर देने वाला थंडर ड्रैगन चुनता है…कोई हड्डियाँ चबा जाने वाला वार वुल्फ…तो कोई लैब में पैदा किए गए दुर्लभ और खूँखार राक्षसी जीव। लेकिन उसी दुनिया में एक नौजवान योद्धा ऐसा भी है… जिसके पास सबसे खतरनाक और ताकतवर जीव चुनने का मौका था। उसके सामने जेनेटिक लैब्स के बनाए ड्रैगन थे… साइबर बीस्ट थे… और प्राचीन दानवों के क्लोन भी। लेकिन उसने उन सबको ठुकरा दिया। और चुना…एक नन्ही सी सुनहरी चिड़िया। पूरी दुनिया उसे पागल कहने लगी। लोग हँसे… सबने ने उसका मज़ाक उड़ाया… लेकिन उन्हें क्या पता था… कि असली कहानी हमेशा वहीं से शुरू होती है, जहाँ सबकी उम्मीदें खत्म हो जाती हैं। यह कहानी है उन राक्षसों से भरे घने जंगलों की, जहाँ हर कदम पर मौत छुपी बैठी है। और यह कहानी है उन खूनी युद्धों की, जहाँ तलवारें नहीं… बल्कि जादुई शक्तियाँ और भविष्य की टेक्नोलॉजी टकराती हैं। यह सफर है उस मुकाम तक पहुँचने का… जिसे पाने के लिए लाखों योद्धा अपनी जान तक दाँव पर लगा देते हैं। और शायद… दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा वही बने, जिसे आज पूरी दुनिया एक नन्ही चिड़िया वाला पागल लड़का समझ रही है।