
Fireborn Devil Reload Ice
भारतीय सेना का एक ऐसा नाम जिसे सुनकर सरहद के उस पार दुश्मनों की रूह कांप जाती है— मेजर रुद्वेक्ष। कोड नेम: 'Devil Disaster'। एक ऐसा योद्धा जिसके शरीर पर....
भारतीय सेना का एक ऐसा नाम जिसे सुनकर सरहद के उस पार दुश्मनों की रूह कांप जाती है— मेजर रुद्वेक्ष। कोड नेम: 'Devil Disaster'। एक ऐसा योद्धा जिसके शरीर पर डेढ़ सौ से ज्यादा गोलियों के निशान हैं, जिसकी रगों में खून नहीं, फौलादी अनुशासन दौड़ता है। रुद्वेक्ष की दुनिया सिर्फ बारूद की गंध, बंदूकों की गूँज और मिशन की चुनौतियों तक सीमित थी। उसके लिए जज़्बात एक कमज़ोरी थे और परिवार एक धुंधली याद। लेकिन जब एक खतरनाक मिशन के दौरान मेजर रुद्वेक्ष बुरी तरह घायल होता है, तो नियति उसे मुंबई के आलीशान 'मिर्जायन महल' में ले आती है। यहाँ उसका सामना एक ऐसे परिवार से होता है, जिसके पास अकूत संपत्ति है, लेकिन दिल उससे भी बड़ा है। अनंत मिर्जायन और उनकी पत्नी यशोदा जी उसे मेहमान नहीं, अपना खोया हुआ बेटा मान लेते हैं। लेकिन आगे जो सच पता चलता है उसे पूरी तरह झकझोर के रख देता है, यशोदा जी और अनंत जी के साथ हर इंसान को एक ऐसा सच पता चला जिसको जानने के बाद सब बदल गया।