
Her Cruel Beast
Bengaluru की चमकती गलियों में एक नाम अक्सर डर और रहस्य के साथ लिया जाता था—सूर्या सिंह रायजादा। तीन साल पहले उसके भाई की एक दर्दनाक मौत ने उसके....
Bengaluru की चमकती गलियों में एक नाम अक्सर डर और रहस्य के साथ लिया जाता था—सूर्या सिंह रायजादा। तीन साल पहले उसके भाई की एक दर्दनाक मौत ने उसके दिल को पत्थर बना दिया था। अधूरी प्रेम कहानी और गलतफहमियों के धुंध में उसे यकीन हो गया था कि एक लड़की ने धोखा देकर उसके भाई को मौत के रास्ते पर धकेल दिया। भाई को खोने का दर्द उसके अंदर बदले की आग बनकर जलता रहा। उसी आग में अंधा होकर उसने एक मासूम सी लड़की को कैद कर लिया, यह समझकर कि वही कल्याणी है—वही जिसने उसका सब कुछ छीन लिया। पर उस लड़की की आँखों में डर से ज्यादा सच्चाई थी, जैसे वह किसी और की गलती की सज़ा भुगत रही हो। कहानी तब पलटती है जब सच सामने आता है—जिसे सूर्या दुश्मन समझ रहा था, वही तो उसकी बचपन की मोहब्बत थी। वही लड़की, जिसके साथ उसने कभी मासूम सपने बुने थे। अब सवाल बदले का नहीं, भरोसे और प्यार का है। क्या सूर्या अपने दिल की नफ़रत को छोड़ पाएगा, या सच्चाई उसकी दुनिया फिर से बसा देगी?. ...