Meta Pixel no-script fallback
The Origin of Om

The Origin of Om

405 Plays
Star icon
Star icon
0
|0
FantasyU

अध्याय एक: भाई बहन >" कहते हैं, जब कोई चुपचाप लडता है. तो उसका शोर भविष्य में गूंजता है। बजरंग! तू फिर अकेला भाग गया क्या? किरा की आवाज सुबह की हवा में....

अध्याय एक: भाई बहन >" कहते हैं, जब कोई चुपचाप लडता है. तो उसका शोर भविष्य में गूंजता है। बजरंग! तू फिर अकेला भाग गया क्या? किरा की आवाज सुबह की हवा में गूंज रही थी। उसकी चोटी उडती जा रही थी, और हाथ में कुछ भाप छोडता हुआ लोटा था। कुछ दूरी पर, मिट्टी के मैदान में, एक लडका नंगे पैर, लकडी का डंडा लेकर किसी अदृश्य दुश्मन से लड रहा था। धप! धप! थाक! हर वार के साथ मिट्टी उछल रही थी, और उसका पैर जमीन पर गहरा निशान छोड रहा था। तू जरूर पागल हो जाएगा एक दिन! किरा बडबडाई, लेकिन उसके चेहरे पर मुस्कान थी। बजरंग बिना देखे बोला, जब तक पागल हूँ, तब तक हारने का डर नहीं है। पेडों के पीछे से धूप झाँक रही थी। कुछ बकरियाँ चर रही थीं। हवा में आम की गंध थी।

Disclaimer: This show may contain expletives, strong language, and mature content for adult listeners, including sexually explicit content and themes of violence. This is a work of fiction and any resemblance to real persons, businesses, places or events is coincidental. This show is not intended to offend or defame any individual, entity, caste, community, race, religion or to denigrate any institution or person, living or dead. Listener's discretion is advised.

All 26 episodes
Spinner Gradient IconLoading
No Reviews Found